here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Monday, 30 July 2018

1 लाख में शुरू कर सकते हैं सोया मिल्‍क बिजनेस, 90% लोन और ट्रेनिंग देगी सरकार

केंद्र सरकार लोगों को स्‍वरोजगार के प्रति आकर्षित करने के लिए न केवल लोन दे रही है, बल्कि बिजनेस की ट्रेनिंग भी दे रही है। ऐसे ही एक बिजनेस है, सोया मिल्‍क मैकिंग यूनिट। सरकारी एजेंसी नेशनल स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) ने साल 2018-19 के इन्‍क्‍यूबेशन प्रोग्राम में सोया मिल्‍क मैकिंग को भी शामिल किया है। इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को सोया मिल्‍क मैकिंग के साथ-साथ इसका बिजनेस शुरू करने और मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं, सरकार की प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) के तहत 90 फीसदी तक लोन भी ले सकते हैं। ऐसे में, अगर आपके पास मात्र 1 लाख रुपए हैं तो 90 फीसदी तक लोन लेकर आप सोया मिल्‍क मैकिंग यूनिट शुरू कर सकते हैं। NSIC की एक प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट में सोया मिल्‍क मैकिंग यूनिट की कुल कॉस्‍ट 11 लाख रुपए है। कहां से लें ट्रेनिंग नेशनल स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) द्वारा देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में टैक्‍नीकल सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन सेंटर से आप कई तरह के बिजनेस के साथ-साथ जॉब ओरियेंटेड कोर्स की ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसमें सोया मिल्‍क मैकिंग की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही, एंटरप्रेन्‍योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP) के तहत बिजनेस शुरू करने से लेकर बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग आदि की भी ट्रेनिंग भी दी जाती है। इस बारे में पूरी जानकारी आप इस लिंक से ले सकते हैं।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2K65Kn2

No comments:

Post a Comment