here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Monday, 16 July 2018

10 से 25 लाख में खरीद सकते हैं प्‍लॉट और फ्लैट, सरकारी बैंक कर रहे हैं नीलामी, दिल्‍ली सहित 3 राज्‍यों में है ऑप्‍शन

इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 3 बैंकों ने लोन न लौटाने वाले लोगों की प्रॉपर्टी को कब्‍जे में लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। ये बैंक दिल्‍ली सहित 3 राज्‍यों में प्‍लॉट व फ्लैट की नीलामी कर रहे हैं। ई-नीलामी की इस प्रक्रिया में कोई भी भाग ले सकता है। दिलचस्‍प बात यह है कि इन प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 10 से 25 लाख रुपए तक है। मात्र 10 फीसदी अर्नेस्‍ट मनी डिपोजिट कर कोई भी व्‍यक्ति इस नीलामी में अपनी बोली लगा सकता है। दिल्‍ली में 16 लाख में घर इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा भोगल, जंगपुरा स्थित मौजा अलीगंज में एक घर की नीलामी की जा रही है। यह एक बेसमेंट है, जिसका साइज 52.5 वर्ग गज है। इसका रिजर्व प्राइज 16.60 लाख रुपए रखा गया है। आपको कम से कम 50 हजार रुपए अधिक की बोली लगानी होगी और अर्नेस्‍ट मनी डिपोजिट 1.70 लाख रुपए है। अगर आप बोली में भाग लेना चाहते हैं तो आपको 26 जुलाई तक ऑनलाइन एप्‍लीकेशन सबमिट करनी होगी। बोली 27 जुलाई को दोपहर 11 से 1 बजे के बीच लगाई जाएगी। अगर आप बोली लगाने चाहते हैं तो आप iob.foreclosureindia.com पर सबमिट कर सकते हैं। 20 लाख में दिल्‍ली में फ्लैट इंडियन ओवरसीज बैंक दिल्‍ली के नरेला स्थित डीडीए फ्लैट की नीलामी कर रहा है। सेक्‍टर बी-2 स्थित इस फ्लैट का साइज 452 वर्ग फुट है। फ्री होल्ड एलआईजी फ्लैट का रिजर्व प्राइस 19.71 लाख रुपए रखा गया है। इसकी नीलामी 27 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। बोली में शामिल होने के लिए आपको 26 जुलाई पांच बजे तक अप्‍लाई करना होगा। आप ई ऑक्‍शन के लिए wwe.iob.in/e-auctions.aspx के अलावा iob.foreclosureindia.com पर अप्‍लाई कर सकते हैं।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2zQ4Niy

No comments:

Post a Comment