here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Monday, 16 July 2018

25 हजार में शुरू करें जूट बैग मैकिंग यूनिट, 4.30 लाख रुपए तक हो सकती है इनकम

अगर किसी low cost business के बारे में सोच रहे हैं तो आप मात्र 25 हजार रुपए के अपने निवेश से जूट बैग बनाने वाली यूनिट लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 65 फीसदी मुद्रा लोन मिल जाएगा, जबकि 25 फीसदी ब्‍याज मुक्‍त लोन नेशनल सेंटर फॉर जूट डायवर्फिकेशन (NCFD) से ले सकते हैं। कई शहरों में प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल बंद होने के बाद देश में जूट बैगों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए यह एक बेहतर समय है, जब यह बिजनेस शुरू करके अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको जूट बैग मैकिंग यूनिट के बारे में विस्‍तार से बताएंगे कि आप कैसे इसे शुरू कर सकते हैं और आपको इस पर कुल कितना खर्च करना होगा। साथ ही, आपको कितना फायदा होगा। कितने में शुरू होगी यूनिट मिनिस्‍ट्री़ ऑफ टैक्‍सटाइल्‍स के हैंडीक्राफ्ट डिवीजन के मुताबिक, अगर आप एक जूट बैग मैकिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो आपको पांच सिलाई मशीन खरीदनी होगी, जिनमें 2 हैवी ड्यूटी होनी चाहिए। इन मशीनों पर आपका लगभग 90 हजार रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा आपको लगभग 1 लाख 4 हजार रुपए वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी। जबकि अन्‍य खर्चों, जिसमें फिक्‍सड असेट, ऑपरेटिंग खर्च आदि पर लगभग 58 हजार रुपए का खर्च आएगा। यानी कि आपके प्रोजेक्‍ट की कैपिटल कॉस्‍ट लगभग 2 लाख 52 हजार रुपए और इस कैपिटल कॉस्‍ट के आधार पर आपको लोन मिलेगा। इसमें एक माह का रॉ मैटेरियल, एक माह का वेतन आदि शामिल है। यानी कि इस प्रोजेक्‍ट पर आपको 65 फीसदी मुद्रा लोन ( 1.64 लाख रुपए) और 25 फीसदी एनसीएफडी लोन (63 हजार रुपए) मिलेगा। बाकी 25 हजार रुपए का आपको खुद इंतजाम करना होगा। कितना प्रोडक्‍शन करेंगे आप यदि आप इस प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के आधार पर यूनिट लगाते हैं तो आप 9000 शॉपिंग बैग, 6000 लेडीज बैग, 7500 स्‍कूल बैग, 9000 जेंट्स हैंड बैग, 6000 जूट बम्‍बू फोल्‍डर सालाना प्रोडक्‍शन कर सकते हैं।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2NTfjZx

No comments:

Post a Comment