
युवाओं को इनकम के मौके उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार ने कई स्कीम्स शुरू की हैं। अलग-अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही ये 'मित्र' स्कीम्स काफी पापुलर हैं। इन स्कीम्स से जुड़ कर युवा जहां सरकार के काम में अपना हाथ बंटा रहे हैं, वहीं युवाओं को अच्छी-खासी इनकम भी हो रही है। आज हम ऐसी ही 5 योजनाओं के बारे में बताएंगे, जिनसे जुड़ कर युवा सरकार के मित्र बन रहे हैं और सरकार भी इन मित्रों के माध्यम से अपनी सेवाएं ज्यादातर लोगों तक पहुंचा रही है। आइए, इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। बैंक मित्र बन करें कमाई मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई बैंक मित्र काफी पापुलर है। देश में अब तक 1.26 लाख बैंक मित्र बन चुके हैं। हाल ही में, बैंकों में नए सिरे से बैंक मित्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, वह बैंक मित्र बन सकता है। बैंक मित्र बनने के लिए बैंक 1.25 लाख रुपए तक लोन भी दे रहे हैं। जिसमें बाइक खरीदने से लेकर, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और शुरूआती बिजनेस के लिए भी बैंक से सपोर्ट मिलता है। यानी अगर आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी नहीं है, तो भी आप बैंक मित्र बनकर हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। बैंक से उन्हें फिक्स सैलरी 5000 रुपए महीना मिलती है। साथ ही, हर ट्रांजैक्शन पर कमीशन भी मिलता है। ग्रामीण इलाकों या जहां एटीएम नहीं है, वहां के लिए बैंक मित्रों को माइक्रो एटीएम दिया जाता है। बैंक मित्र बनने के लिए बैंक शाखाओं से सीधे संपर्क किया जा सकता है। क्या काम करते हैं बैंक मित्र बैंक मित्र प्रमुख रुपए से कस्टमर को ये सर्विसेज देते हैं.. 1. सेविंग बैंक अकाउंट खोलना 2. आरडी और एफडी अकाउंट 3. कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल सर्विस 4. ओवरड्रॉफ्ट सर्विस 5. किसान क्रेडिट इश्यू करना 6. इन्श्योरेंस प्रोडक्ट और म्युचुअल फंड प्रोडक्ट की बिक्री 7. पेंशन अकाउंट 8. डीटीएच रिचार्ज 9. मोबाइल रिचार्ज 10. डाटा कार्ड रिचार्ज 11. पोस्ट पेड और लैंड लाइन फोन बिल पेमेंट 12. इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट 13. टिकट बुकिंग 14. पैन कार्ड सर्विस 15. सभी तरह के इन्श्योरेंस के प्रीमियम का कलेक्शन
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2KZ4GXj
No comments:
Post a Comment