here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Tuesday, 17 July 2018

आधुनिक विश्‍व के सबसे अमीर इंसान बने जेफ बेजोस, इतिहास के सबसे अमीर व्‍यक्ति के आगे आखिर कहां ठहरती है उनकी दौलत?

अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के ऐसे पहले अमीर बन गए हैं, जिन्‍होंने 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ब्लूमबर्ग बि‍लि‍नि‍यर्स इंडेक्‍स के मुताबिक, बीते सोमवार को जेफ बेजोस की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर (करीब 10.27 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। 36 घंटे की समर सेल, प्राइम डे की शुरुआत के बाद बेजोस की नेटवर्थ में यह तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर प्राइस न्‍यूयॉर्क में सुबह 11.10 बजे 1,825.73 डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह से बेजोस की नेटवर्थ 150.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई। कैसे आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर बने बेजोस आधुनिक इतिहास का सबसे अमीर आदमी का खिताब अभी तक माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स के पास था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इनफ्लेशन एडजस्‍टेड टर्म में बेजोफ ने बि‍ल गेट्स को पीछे कर दि‍या है। बिल गेट्स की वेल्थ 1999 में 100 अरब डॉलर के पार गई थी। संभवतः इसी साल उनकी वेल्थ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थी। 1999 की 100 अरब डॉलर की नेटवर्थ को अगर मौजूदा दौर की महंगाई के हिसाब से देखें तो गेट्स की नेटवर्थ करीब 149 अरब डॉलर ठहरती है। वहीं बेजोस 150 अरब डॉलर के आंकड़ें पर खड़े हैं।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2moibkJ

No comments:

Post a Comment