here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Friday, 3 August 2018

2 दिन का कोर्स बना सकता है सफल बिजनेस मैन, सरकारी एजेंसी दे रही है मौका

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप केवल दो दिन का कोर्स करके बिजनेस की बारीकियां सीख सकते हैं। इस कोर्स से आप फंड जनेरशन से लेकर मैनेजमेंट, मार्केटिंग, प्रमोशल, कानून संबंधी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। चूंकि यह कोर्स एक सरकारी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है, इसलिए आपके छले जाने की आशंका कम ही है। इसके लिए कोई मोटी रकम भी नहीं वसूली जा रही है। दो दिन के कोर्स के लिए आपको 4720 रुपए देने होंगे, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। आइए, हम आपको इस कोर्स के बारे में विस्‍तार से बताते हैं। सरकारी एजेंसी करा रही है कोर्स मिनिस्‍ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्‍योरशिप द्वारा समय-समय पर एंटरप्रेन्‍योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाते हैं। इसका मकसद लोगों खासकर युवाओं को एंटरप्रेन्‍योरशिप की ट्रेनिंग देना है। इसके लिए मिनिस्‍ट्री की ओर से निसबड ( नेशनल इंस्‍टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्‍योरशिप एंड स्‍मॉल बिजनेस डेवलपमेंट) को नियुक्‍त किया गया है। निसबड द्वारा हाउ टू स्‍टार्ट योर ऑन बिजनेस ( अपना बिजनेस कैसे शुरू किया जाए) का कोर्स कराया जाएगा। यह कोर्स 8 व 9 सितंबर को कराया जाएगा। क्‍या सीखेंगे आप इस कोर्स के दौरान एक्‍सपर्ट्स आपको बताएंगे कि बिजनेस शुरू करने से पहले प्‍लानिंग कैसे की जाती है, इसके लिए मार्केट सर्वे, प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करना और बेसिक स्‍टार्ट-अप की समस्‍याओं के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा बिजनेस का रजिस्‍ट्रेशन कैसे कराया जाता है। बिजनेस संबंधित सरकार की योजनाएं क्‍या-क्‍या हैं। कौन से बैंक कैसे लोन देते हैं। बिजनेस से संबंधित टैक्‍नीकल जानकारी भी दी जाती है। साथ ही, रॉ मैटीरियल कहां से और कैसे मिलता है के बारे में बताया जाएगा। निसबड द्वारा स्‍टडी मैटीयिरल भी दिया जाता है।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2vedyyf

No comments:

Post a Comment