
खुद का घर की चाह रखने वालों के लिए प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतों के चलते यह सपना पूरा करना असान नहीं है। इसलिए लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन लोन की उच्च ब्याज दर के चलते लोग होम लोन लेने से भी कतराते हैं। इसका ताजा उदाहरण है HDFC कंपनी। HDFC ने हाल ही में होम लोन ब्याज दरों में 0.05 फीसदी से लेकर 0.2 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की है। लोगों के डर की एक वजह यह भी होती है कि अगर इस फिक्स्ड EMI का इंतजाम न हो सका तो लोन कैसे चुकाया जाएगा। लेकिन यह लोन चुकाने का केवल एक तरीका है। ज्यादातर लोगों को लोन चुकाने के केवल एक ही ऑप्शन का पता होता है, जिसके तहत लोन के टेन्योर तक, फिक्स्ड EMI और तय इंट्रेस्ट चुकाना होता है और लोन लेने के साथ ही रीपेमेंट शुरू हो जाता है। लेकिन इस ट्रेडिशनल तरीके के अलावा भी होम लोन चुकाने के कुछ अन्य ऑप्शन हैं, जिनके जरिए आपके लिए होम लोन चुकाना आसान हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि क्या हैं वे तरीके और कैसे पहुंचाते हैं फायदा-
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2LNukhX
No comments:
Post a Comment