
कर्ज की वसूली न होते देख बैंकों ने गिरवी रखी हुई प्रॉपर्टी की नीलामी की प्रक्रिया तेज कर दी है। यदि आप सस्ती प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या रहने के लिए घर ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। कॉरपोरेशन बैंक, दिल्ली, गाजियाबाद में 7 से 25 लाख रुपए में फ्लैट की नीलामी कर रहे हैं। आप भी इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। नीलामी 20 अगस्त को होगी और आप इस नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप 18 अगस्त शाम पांच बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि किन प्रॉपर्टी के लिए कॉरपोरेशन बैंक नीलामी कर रहे हैं। 7 लाख में यहां ले सकते हैं फ्लैट गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 11 में एक फ्लैट की नीलामी कॉरपोरेशन बैंक कर रहा है। इसका रिजर्व प्राइस 6.93 लाख रुपए है और आप 69 हजार रुपए अर्नेस्ट मनी जमा करा कर इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। आपको कम से कम 10 हजार रुपए की अधिक की बोली लगानी होगी। यहां मिल रहा है 16 लाख में फ्लैट कॉरपोरेशन बैंक, गाजियाबाद के ब्रज बिहार, जीडीए कॉलोनी, सेक्टर आठ में एक फ्लैट की नीलामी कर रहा है। यह फ्लैट सेकेंड फ्लोर पर है। इसका रिजर्व प्राइस 16 लाख रुपए रखा गया है। जबकि बोली लगाने वाले को कम से कम 25 हजार रुपए अधिक से बोली शुरू करनी होगी। इसकी अर्नेस्ट मनी 1.66 लाख रुपए तय की गई है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2LUpZd9
No comments:
Post a Comment