
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए अपनी yono app के जरिए ऑनलाइन अकाउंट खोल रहा है। SBI का कहना है कि जो व्यक्ति ऑनलाइन अकाउंट खुलवाएगा, उससे 31 मार्च 2019 तक कोई मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहले यह ऑफर 31 अगस्त तक था, लेकिन इसे बढ़ा कर 31 मार्च 2019 कर दिया गया है। इस ऐप के जरिए अकाउंट खोलने पर आपको किसी बैंक ब्रांच भी नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि आप अपने घर के आसपास की ब्रांच को अपनी होम ब्रांच के तौर पर सेलेक्ट भी कर सकते हो। क्या है डिजिटल अकाउंट की खासियत - इस खाते की खासियत यह है कि यह खाता जीरो बैलेंस पर खुल जाएगा। - आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। - आपको एसबीआई की मोबाइल ऐप http://yonosbi.com डाउनलोड करनी होगी। - इसी ऐप में आप खाते के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। क्या मिलेंगे फायदे डिजिटल अकाउंट खुलवाने के बाद आपको रुपए डेबिट कार्ड दिया जाएगा, जिसे आप किसी भी एटीएम में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको चैक बुक भी दी जाएगी, हालांकि इसका कोई चार्ज लिया जाएगा। बैंक का मकसद आपको ऑनलाइन ट्रांजैंक्शन के लिए प्रेरित करना है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2vgqdko
No comments:
Post a Comment