
अर्नस्ट एंड यंग (EY) की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 तक ऑर्गेनिक फूड बिजनेस 12 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा, जो अभी लगभग 4000 करोड़ रुपए का है। यानि कि अगले दो साल में यह बिजनेस तीन गुणा बड़ा हो जाएगा। इस रिपोर्ट का जिक्र इसलिए किया जा रहा है, ताकि यदि आप आने वाले दिनों में कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आपको ऑर्गेनिक फूड के बिजनेस पर विचार करना चाहिए। अब चूंकि बिजनेस के लिए उसकी जानकारी होनी जरूरी है तो आप चिंता न करें। आप मात्र एक दिन का कोर्स करके यह ऑर्गेनिक फूड बिजनेस की बारीकियां सीख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऑर्गेनिक फार्म बिजनेस क्या है और कैसे आप इसकी ट्रेनिंग ले सकते हैं। क्या है ऑर्गेनिक फार्मिंग ऑर्गेनिक फार्मिंग टॉक्सिक लोड कम करती है। हवा, पानी, मिट्टी से कैमिकल को हटाकर फसल पैदा करने की प्रक्रिया को ऑर्गेनिक फार्मिंग कहा जाता है। जो इन्वायरमेंट फ्रेडली होती है, नेचर को नुकसान नहीं पहुंचाती और हमारे शरीर के लिए पूरी तरह फिट होती है। क्यों है फायदेमंद पिछले कुछ सालों में हमारे देश वासी अपनी हेल्थ के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं और ऐसे प्रोडक्ट्स को अपना रहे हैं, जो उनके शरीर के साथ-साथ इन्वायरमेंट को नुकसान नहीं पहुंचाते हों। हालांकि कैमिकल के इस्तेमाल से पैदा होने वाले फूड प्रोडक्ट्स सस्ते होते हैं। बावजूद इसके, जागरूकता के चलते ऑर्गेनिक फार्मिंग से पैदा प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ रही है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2MxlQqQ
No comments:
Post a Comment