here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Saturday, 15 September 2018

हेल्थकेयर सेक्टर में आएंगी 40 लाख जॉब्स, आयुष्मान भारत से होगी शुरुआत

आने वाले सालों में जॉब्स का ट्रेंड पूरी तरह बदलने वाला है। कई ऐसे सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं, जिनमें जॉब्स की डिमांड भी बढ़ने वाली है। ऐसा ही एक सेक्टर है, हेल्थ केयर। इंडस्ट्री बॉडी फिक्की द्वारा शनिवार को फ्यूचर ऑफ जॉब्स इन इंडिया 2.0 में कहा गया है कि भारत में हेल्थ केयर सेक्टर चौथा बड़ा इम्प्लॉयर है और 2022 तक इस सेक्टर में सालाना 16 से 17 फीसदी ग्रोथ होने की संभावना है। रिपोर्ट बताती है कि 2025 तक हेल्थकेयर सेक्टर में 40 लाख जॉब्स क्रिएट होंगी। कहां आएंगी जॉब्स रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 तक 1000 की आबादी पर अस्पतालों में 3 बेड का लक्ष्य रखा गया है। इस वजह से लगभग 30 लाख अतिरिक्त बिस्तर की जरूरत पड़ेगी। वहीं, जॉब्स के नजरिए से देखा जाए तो हेल्थ केयर सेक्टर की डिमांड को पूरा करने के लिए 15 लाख 40 हजार अतिरिक्त डॉक्टर्स और 24 लाख अतिरिक्त नर्सों की जरूरत होगी। रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर 2017 तक इस सेक्टर में लगभग 12 लाख लोग को जॉब्स मिली हैं। आयुष्मान भारत से होगी शुरुआत रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में घोषित आयुष्मान भारत से हेल्थ केयर सेक्टर को काफी सपोर्ट मिलेगा। यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा सरकारी फंड पर आधारित कार्यक्रम है। इससे जहां लगभग 1.5 लाख वेलनेस सेंटर खुलेंगे। वहीं, 1.4 बिलियन डॉलर बजट अलोकेट किया गया है। गौरतलब है कि सरकार दावा है कि 1 लाख आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। यानी कि, हेल्थ केयर सेक्टर में जॉब्स की शुरुआत आयुष्मान भारत कार्यक्रम से शुरू हो जाएगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आयुष्मान भारत के कारण लगभग 10 नई जॉब्स क्रिएट होंगी।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2OpvT31

No comments:

Post a Comment