Earn Money through solar plant : कैबिनेट ने किसान उर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम (KUSUM) के तहत गांवों में खाली पड़ी जमीन पर सोलर प्लांट लगाने की योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अगर आप अपनी खाली या बंजर पड़ी जमीन पर 500 किलोवाट से 2 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाते हैं तो इस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली को बिजली कंपनियां (डिस्कॉम्स) खरीद लेंगी। कंपनियों ऐसे सोलर प्लांट से बिजली खरीदने से इंकार न करें, इसके लिए सरकार ने प्रावधान किया है कि इन प्लांट्स से बिजली खरीदने पर डिस्कॉम्स को 40 पैसे प्रति यूनिट वित्तीय सहायता दी जाएगी।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2GTuHUC

No comments:
Post a Comment