पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी खराब दौर से गुजर रही है। इस समस्या से निकलने के लिए इमरान खान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की। इमरान खान सरकार ने पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के दामों में काफी इजाफा किया। पाकिस्तान ने पेट्रोल के दामों में 2.76 फीसदी की बढ़ोतरी की, वहीं डीजल की कीमतों में 4.45 फीसदी और केरोसिन की कीमतों में 4.85 और लाइट डीजल की कीमतों में 3.33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। बता दें कि पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 92.88 रुपए पहुंच चुकी है। वहीं डीजल का दाम 111.43 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 86.31 प्रति लीटर हो गया है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2Tv3iPs

No comments:
Post a Comment