here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Friday, 1 March 2019

ICICI BANK- वीडियोकॉन केस- चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के 5 ऑफिसों में छापे मारे। ईडी ने मुंबई, औरंगाबाद की कुछ जगहों पर छापेमारी की।  बता दें कि इससे पहले जनवरी में सीबीआई ने महाराष्ट्र में चंदा के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। 2012 में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वीडियोकॉन को दिए गए लोन के मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने कुछ दिन पहले चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। 



from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2VsPjae

No comments:

Post a Comment