गलत तरीके से कर्ज बांटने के आरोप में फंसी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चेयरमेन प्रमुख चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर पर लगातार दूसरे दिन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा। छापे के बाद ईडी के अफसरों ने दोनों को शनिवार को अपने दफ्तर तलब किया और लंबी पूछताछ की। पूछताछ में यह पता करने की कोशिश की गई कि किस तरह चंदा ने अपने पति को फायदा पहुंचाने के लिए वीडियोकॉन को कर्ज देने में मदद की।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2NH2XnK

No comments:
Post a Comment