
एक के बाद एक कई डाटा लीक विवाद से जूझ रही फेसबुक ने कहा है कि साफ्टवेयर में आए बग के चलते उनके 1.4 करोड़ यूजर्स के प्राइवेट डाटा पब्लिक हो गए। कपंनी के मुताबिक, इस बग का असर ऐसा था कि प्राइवेसी सेटिंग के बाद भी लोगों की पोस्ट पब्लिक हो गई। यह बग मई में आया था। कंपनी का कहना है कि इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बग यूजर्स की नई पोस्ट को अपने आप पब्लिक करने का सजेशन देता था। भले ह यूजर ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग में पोस्ट को सिर्फ अपने दोस्तों को ही दिखाने की इजाजद दी हो। अगर यूजर ने इस नए डिफॉल्ट सजेशन पर गौर नहीं किया तो न चाहते हुए भी उनकी पोस्ट प्राइवेट से पब्लिक हो जाती थी। आपको बता दें कि आम तौर पर यूजर्स की पोस्ट को यूजर्स की फ्रैंड सर्किल के अलावा फेसबुक फ्रेंड सर्किल से बाहर भी दिखाता है। पर प्राइवेसी सेटिंग में जाकर अपनी पोस्ट को सीमित कर सकते हैं। जहां आपको यह विकल्प दिया जाता है कि आप जो भी पोस्ट कर रहे हैं, वह सिर्फ आपकी फ्रेंड सर्किल के दोस्त देखें।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2JCpPVK
No comments:
Post a Comment