here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Tuesday, 31 July 2018

मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान ने खड़ा किया नया मार्केट, बाथरूम और सैनटरीवीयर की सेल्‍स में 48% का इजाफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पांच साल में 11 करोड़ टॉयलेट्स (Toilets) बनाना है। यह विश्‍व का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है, इसके चलते भारत में जहां कंक्रीट बिल्डिंग कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल की बिक्री में 81 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, बाथरूम और सैनटरीवियर की बिक्री में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है। मार्केट रिसर्च फर्म यूरोमीटर इंटरनेशनल के रिसर्च में यह खुलासा किया गया है। इसका फायदा टाटा ग्रुप और रेकीट बेनकीसर ग्रुप को मिला है। अक्‍टूबर 19 तक 8 करोड़ टॉयलेट बनाने का टारगेट सरकार ने टारगेट रखा है कि 2 अक्‍टूबर 2019 को महात्‍मा गांधी के जन्‍म को 150 साल पूरे होंगे, उस दिन तक देश भर में लगभग 8 करोड़ टायलेट्स बन कर तैयार हो जाएंगे। अनुमान है कि इस अभियान की वजह से देश में 2021 तक टायलेट्स से और सर्विसेज से संबंधित मार्केट का साइज दोगुना यानी लगभग 62 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। हैरान करने वाला यह अभियान लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसन इन्‍वायमेंटल हेल्‍थ ग्रुप के के निदेशक वैल कर्टिस ने भारत में कार्यक्रम पर काम किया है। उन्‍होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे सफल अभियान है, जो लोगों के व्‍यवहार में परिवर्तन ला रहा है। इसे लेकर मैं खासा उत्‍साहित हूं और बेहद आश्‍चर्य भरा है।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2M5oFA9

No comments:

Post a Comment