here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Tuesday, 31 July 2018

75 शहरों में शुरू होगी हेलिकॉप्‍टर सेवा, 4 अक्‍टूबर को मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्‍टूबर को 'उड़े देश का आम नागरिक' (UDAN) स्‍कीम के तहत हेलीकॉप्‍टर (Helicopter) सेवा के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे। मोदी देहरादून में इस सेवा की शुरुआत करेंगे। उड़ान स्‍कीम के तहत जिन 75 शहरों में हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू की जानी हैं, उनमें उत्‍तराखंड के भी शहर शामिल हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री में देहरादून में आयोजित इन्‍वेस्‍टर समिट में शामिल होंगे। क्‍या है उड़ान (UDAN) मोदी सरकार ने आम आदमी तक हवाई सेवा का फायदा पहुंचाने के लिए उड़ान स्‍कीम लॉन्‍च की है। इस योजना के तहत कई छोटे शहरों में हवाई सेवा शुरू की जानी है। इसको लेकर दो राउंड की बीडिंग हो चुकी है। जिन शहरों में हवाई सेवा नहीं संभव हो, वहां सरकार द्वारा हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू की जा रही है। सरकार वहां हेलीपोर्ट बनाएगी। अलग-अलग कंपनियों ने इन शहरों में हेलीकॉप्‍टर सर्विस शुरू करने के लिए बिड भी जीत ली है। जिन शहरों में हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू होनी है। उनकी लिस्‍ट जारी कर दी गई है। बल्कि इसकी शुरुआत की भी घोषणा कर दी गई है। ये होंगे फायदे यदि आपके शहर में भी हेलीकॉप्‍टर सर्विस शुरू करती है तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे। जहां आपके आवागमन में आसानी होगी, वहीं शहर में बिजनेस, टूरिज्‍म जैसी एक्टिविटीज बढ़ जाएंगी, जिसका आपके जीवन पर पॉजीटिव इम्‍पैक्‍ट पड़ेगा।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2vmf154

No comments:

Post a Comment