
उड़े देश का हर नागरिक (उड़ान) योजना के तहत अगस्त से हरियाणा से दिल्ली के बीच सस्ती हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। यह उड़ानें हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए शुरू की जाएंगी जबकि दो साल के भीतर दूसरे चरण में यहां से बड़े हवाई जहाज उड़ान भरेंगे तथा तीसरे चरण में इंटरनेशनल उड़ानें शुरू की जाएंगी। पार्किंग के लिए बनेंगे 3 हैंगर यह जानकारी सिविल एविएशन एडवाइजर अशोक सांगवान ने दी। वह अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सांगवान ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर एयरबस व एयरक्राफ्ट की पार्किंग के लिए तीन हैंगर बनवाए जाएंगे। यहां हवाई जहाज की रिपेयर, –वरहालिंग व पार्किंग की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के तहत 2 साल के भीतर 9000 फीट की ऊंचाई वाली उड़ानें यहां से शुरू करवा दी जाएंगी जिसके तहत यहां बड़े हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। तीसरे चरण में यहां से अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करवाई जाएंगी। हिसार में बनेगा टर्मिनल उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां टर्मिनल बन रहा है तथा यात्रियों के लिए लॉन्ज की व्यवस्था की गई है। सांगवान ने बिजली विभाग केअधिकारियों से कहा कि वे एयरपोर्ट पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिए उन्होंने बिजली अधिकारियों को रोहिणी के एयरपोर्ट का दौरा करके वहां उपलब्ध बिजली सेवाओं का विश्लेषण करने तथा उसी स्तर की सुविधाएं यहां उपलब्ध करवाने को कहा।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2uAwbLP
No comments:
Post a Comment