
टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने कहा है कि इंटरनेट यूजर्स को उनके पूरे अधिकार मिलने चाहिए। यूजर्स अपने डाटा के खुद मालिक हैं और उनके डाटा पर कंपनियों को कोई अधिकार नहीं है। कंपनियां केवल कस्टोडियन हैं। ट्राई ने दूरसंचार विभाग से मौजूदा टेलीकॉम नियमों में सुधार करने को कहा है। साथ ही, यह स्पष्ट किया है कि जो नियम लागू हैं, वे काफी नहीं हैं। कंपनियों को दी नसीहत TRAI के मुताबिक सरकार को डाटा के अधिकार, सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ीं शिकायतें दूर करने के लिए एक सिस्टम तैयार करना चाहिए। इसमें डिजिटल सेवाएं लेने वाले कस्टमर्स को उनकी सहमति का विकल्प दिया जाए। साथ ही, डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर और कंपनियां अपनी वेबसाइट पर बताएं कि डाटा प्राइवेसी में सेंधमारी रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए। क्यों महत्वपूर्ण हैं सुझाव दिलचस्प बात यह है कि TRAI के सुझाव ऐसे वक्त आए हैं, जब देश में मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए डाटा सुरक्षा पर चिंता जताई जा रही है।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2zPYvzQ
No comments:
Post a Comment