here is everything you want to learn and know about tech India

Breaking News

LightBlog

Breaking

Wednesday, 1 August 2018

पिता की एक सीख से खड़ा कर दिया 6 हजार करोड़ का बिजनेस, चीन की कंपनी खरीदने को हो गई तैयार

16 साल की उम्र पढ़ने-लिखने की होती है। लेकिन इस उम्र में एक भारतीय शख्स ने पिता से महज 35 हजार रुपए का कर्ज लेकर बिजनेस की शुरुआत की। यह बिजनेस इतना सफल रहा कि उसकी कीमत हजारों करोड़ में आंकी जाने लगी। आखिरकार चीन की कंपनी ने उसके बिजनेस को 6 हजार करोड़ रुपए (90 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया। हम दिव तुरखिया की बात कर रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही एड-टेक स्टार्टअप मीडिया डॉट नेट (media.net) की शुरुआत की थी। लगातार दो दशकों की मेहनत के दम पर खड़ी की गई इसी कंपनी के दम पर ही तुरखिया 2016 में भारत के सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बन गए थे। उन्होंने चीन की कंपनी बीजिंग मिटेनो कम्युनिकेशन को अपनी कंपनी बेचकर यह उपलब्धि हासिल की थी। एक समय कंपनी का सालाना रेवेन्यू 25 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका था।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2AD0ffQ

No comments:

Post a Comment