
भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) और रिलायंस जियो (Jio) ने एक समझौता किया है, जिसके मुताबिक स्टेट बैंक के कस्टमर्स को नेक्सट जेनरेशन बैंकिंग सर्विसेज ऑफर की जाएगी। इसका मकसद एसबीआई के डिजिटल कस्टमर बेस को बढ़ाना है। एसबीआई के कस्टमर्स को डिजिटल बैंकिंग, कॉमर्स एवं फाइनेंशियल सुपरस्टोर सर्विसेज देने वाला SBI Yono, रिलायंस Myjio प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा और यूनो के डिजिटल बैंकिंग फीचर्स व साल्यूशन माईजियो ऐप के जरिए इनेबल होंगे। कस्टमर्स को होंगे ये फायदे MyJio में SBI और जियो पेमेंट्स बैंक की फाइनेंशियल सर्विसेज कैपेबिलिटीज को शामिल किया जाएगा। रिलायंस जियो और SBI के कस्टमर्स को Jio Prime से फायदा होगा। Jio Prime रिलायंस रिटेल, जियो, पार्टनर ब्रांडस और मर्चेंट्स की एक्सक्लूसिव डील्स ऑफर करेगा। साथ ही, SBI Rewardz (SBI) का मौजूदा लॉयल्टी प्रोग्राम और Jio Prime के बीच इंटीग्रेशन से SBI के कस्टमर्स को एडिशनल लॉयल्टी रिवार्ड अर्निंग ऑफर की जाएंगी।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2OEi5SY
No comments:
Post a Comment