ज्वैलर्स की तरफ से खरीददारी बढ़ने से सोने में मजबूती दर्ज की गई। सोमवार को सोना 65 रुपए बढ़कर 33,018 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी की कीमतें 175 रुपए की कमजोरी के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन मेकर्स की तरफ से लिवाली में कमी से चांदी सस्ती हुई है।
from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2JAMoK5

No comments:
Post a Comment